Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। राघव और परिणीति अपनी शादी के लिए दिल्ली से उदयपुर पहुंच गए हैं। अब 24 सितंबर यानी कल दोनों की शादी होनी है। राघव और परिणीति की शादी राजस्थान के उदयपुर में होनी है। जिसके लिए अब दोनों का वेडिंग वेन्यू दुल्हन की तरह सज गया है। राघव और परिणीति की शादी में नो फॉन पॉलिसी अपनाई जा रही है। जिससे उनकी शादी की तस्वीरें पहले से ही लीक ना हो जाएं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें उनका वेडिंग वेन्यू नजर आ रहा है।
दोनों की शादी के फंक्शन उदयपुर में शुरू हो गए हैं। परी और राघव की शादी की तस्वीरें देखने के लिए फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
परिणीति के हाथों पर चढ़ी राघव के नाम की मेंहदी
परिणीति चोपड़ा ने हाथों पर बीते दिन राघव चड्ढा के नाम की मेंहजी चढ़ गई है। अब आखिरकार राघव और परिणीति एक दूसरे के होने जा रहे हैं। 24 सितंबर 2023 यानी रविवार को दोनों 7 फेरे लेंगे। परी और राघव की शादी करीबी दोस्तों और परिवार के बीच ही होने वाली है। 24 सितंबर को राघव और परिणीति शादी के बाद मीडिया के सामने भी आ सकते हैं।
