हनीमून पर नहीं जाएंगे परिणीति-राघव
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति अब शादी के बाद राघव संग हनीमून पर नहीं जाने वाली हैं। दोनों अपने वर्क शेड्यूल की वजह से अपना हनीमून स्किप कर रहे हैं। परिणीति ने शादी के चलते काम से एक लंबा ब्रेक लिया था, इसी के साथ ही राघव भी अब शीतकालीन सत्र की तैयारी में लगने वाले हैं। इसी वजह से दोनों ने यह फैसला किया है।
शादी के बाद भी परिणीति चोपड़ा अपने फिल्मी करियर पर फोकस करती रहेंगी। अक्षय कुमार संग उनकी फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है।
