Parineeti-Raghav Engagement: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले कुछ समय से लगातार अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही सगाई कर सकते हैं। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा कुछ वक्त पहले एक साथ पब्लिक में नजर आए थे, जिसके बाद से ही ये खबरें तेज हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में से किसी ने भी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। मीडिया इन दोनों से लगातार इस बारे में सवाल कर रही है लेकिन दोनों ने चुप्पी साध ली है। मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्ट की माने ंतो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 13 मई के दिन एक-दूसरे से सगाई करने वाले हैं।
इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई के दिन सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी गई है कि राघव-परिणीति की सगाई दिल्ली में होगी। परिणीति-राघव ने अभी तक इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। मीडिया ने जब परिणीति चोपड़ा से सगाई को लेकर सवाल किया तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई लेकिन उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया।
बता दें बीते दिनों इस बात की जानकारी दी गई थी कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रोका सेरेमनी हो चुकी है और दोनों इस साल अक्टूबर के महीने में शादी करेंगे। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया है, 'परिणीति-राघव का रोका हो चुका है। दोनों ने सिर्फ परिवारवालों के सामने एक-दूसरे से रिश्ता जोड़ने का फैसला किया है। परिणीति-राघव अक्टूबर के महीने में शादी करेंगे। दोनों शादी करने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। शादी से पहले ये दोनों अपने सारे काम निपटाएंगे, जिसके बाद 7 फेरे लेंगे।'
