Paresh Rawal Return Signing Amount: फिल्म 'हेरा फेरी 3' रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। परेश रावल और मेकर्स के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने कुछ दिनों पहले फिल्म को छोड़ दिया। ऐसे में अब लोगों को फिल्म में बाबू राव का किरदार देखने को नहीं मिलेगा। जितना दर्शक फिल्म को देखने के लिए उत्सुक थे अब उतने परेशान नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार परेश ने मेकर्स को साइनिंग अमाउन्ट तक लौटा दिया है। इसी के साथ फिल्म छोड़ने की असली वजह भी सामने आ गई है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार परेश रावल (Paresh Rawal) को फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को साइन करते हुए 11 लाख रुपए मिले थे। अब फिल्म से बाहर होने के बाद उन्होंने 15% प्रति वर्ष के ब्याज के साथ और हरजाने को जोड़कर मेकर्स को फीस लौटा दी। उड़ते-उड़ते रुमर्स सामने आई हैं कि उन्हे 'हेरा फेरी 3' के लिए 15 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिलने वाले थे। साल 2027 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने वाली थी।
खबरें हैं कि परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' मेकर्स की नियम और शर्तों के चलते छोड़ी जो एक्टर को बिल्कुल मंजूर नहीं थी। अब अक्षय कुमार की फिल्म प्रोडक्शन टीम ने 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने परेश पर 25 करोड़ का केस दर्ज कराया है। अब मेकर्स और परेश के बीच विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गई है। बीते दिन ये भी खबर सामने आई कि परेश रावल की एग्जिट से अक्षय कुमार फूट-फूट कर रोए भी थे। सोशल मीडिया पर लोग कहते हुए नजर आए कि बिना बाबू राव के 'हेरा फेरी 3' नहीं देखेंगे।
