बॉलीवुड

पंकज त्रिपाठी की मां का हुआ निधन, एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़

Pankaj Tripathi Mother Dies: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में पंकज त्रिपाठी की मां ने अंतिम सांस ली है। इस खबर ने पंकज त्रिपाठी के फैंस को हिलाकर रख दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit-instagram

Pankaj Tripathi Mother Dies: बॉलीवुड और ओटीटी के पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी को अचानक से तगड़ा झटका लगा है। 89 साल की उम्र में एक्टर की मां का निधन हो गया है। पंकज त्रिपाठी के पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि काफी समय से पंकज की मां बीमार थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज अपनी मां के साथ उनके अंतिम समय में थे। पंकज की फैमिली ने इस बारी में एक बयान जारी किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़

पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। शुक्रवार को उनके होमटाउन बेलसंड, गोपालगंज, बिहार में उनकी मां हेमवंती देवी का निधन हो गया। पंकज की टीम ने मीडिया को बताया कि उनकी मां नींद में शांतिपूर्वक चल बसीं। टीम के बयान के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी उनके आखिरी पलों में उनके साथ थे। शनिवार को उनके होमटाउन में अंतिम संस्कार हुआ। हेमवंती देवी का दाह-संस्कार करीबी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में किया गया। पंकज त्रिपाठी के परिवार ने एक बयान जारी किया 'त्रिपाठी परिवार इस अपार दुख में है और सभी से विनम्र अनुरोध करता है कि श्रीमती हेमवंती देवी को अपनी यादों और प्रार्थनाओं में रखें। परिवार मीडिया और शुभचिंतकों से इस दुख की घड़ी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और उन्हें शांति से शोक मनाने का समय देने की अपील करता है।' कुछ साल पहले पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन उम्र हुआ था।

पंकज त्रिपाठी ने इंडस्ट्री में बनाई अलग जगह

एक्टर पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को एंटरटेन किया है। ओटीटी ने पंकज त्रिपाठी को सफल एक्टर बनाया है। उनकी वेब सीरीज मिर्जापुर को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी ने सबका दिल जीता है। इसके अलावा अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी पंकज त्रिपाठी ने धांसू एक्टिंग की थी। बताते चलें कि पंकज त्रिपाठी की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। पंकज त्रिपाठी की हर मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article