बॉलीवुड

Pahalgam Attack: सनी देओल की इस बात पर भड़के लोग, 'लाहौर 1947' एक्टर को बताया 'फर्जी देशभक्त'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2025, 07:12 AM IST

Sunny Deol Troll Pahalgam Terror Attack Tweet: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। दरअसल, उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) पर अपनी बात रखी, जिसे लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी क्या वजह है।

Image

Sunny Deol Pahalgam Terror Attack

Sunny Deol Troll Pahalgam Terror Attack Tweet: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) पर बॉलीवुड स्टार पर सलमान खान (Salman Khan) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तक रिएक्शन देते नजर आए। लेकिन फिल्म ‘जाट (Jaat)’ फेम सनी देओल (Sunny Deol) का रिएक्शन काफी चर्चा में आ गया है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी बात रखी, लेकिन नेटिजन्स को ये रास नहीं आई। सनी देओल ने लिखा, 'इस समय दुनिया को सिर्फ आतंकवाद को खत्म करने की सोचनी चाहिए, क्योंकि इसका शिकार मासूम लोग ही होते हैं। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ितों के परिवारों के साथ हूं।' उनकी इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। तो चलिए जानते हैं इसकी क्या वजह है।

फवाद खान को सपोर्ट करना पड़ा भारी

सनी देओल ने अभी हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर पोस्ट कर दुख जताया। लेकिन सनी देओल की इस पोस्ट से लोग खुश नजर नहीं आ रहे है। इसकी वजह सनी देओल द्वारा पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को सपोर्ट करना है। सनी देओल ने फिल्म जाट के प्रमोशन के दौरान फवाद खान (Fawad Khan) की बॉलीवुड वापसी का समर्थन किया था। सनी देओल की नई पोस्ट पर लोग फवाद खान को लेकर उन्हें ट्रोल करते दिखे। किसी ने उन्हें फर्जी देश भक्त कहा, तो किसी को फवाद खान का सपोर्ट करना एकदम पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'भाई तुम लोग तो कलाकार हो तुम लोगों को आतंकवाद से क्या लेना देना अपना कला करो पाकिस्तानियों के साथ....'

इस फिल्मों को लेकर चर्चा में है सनी देओल

सनी देओल इस पोस्ट के अलावा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947 (Lahore 1947)’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स इस फिल्म को जून 2025 में रिलीज करने की तैयारी में हैं। ‘लाहौर 1947 (Lahore 1947)’ में वो प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के साथ नजर आएंगे। सनी देओल के ट्वीट पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article