बॉलीवुड

Padma Awards 2026: मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे Dharmendra, लिस्ट में Anupamaa के 'बापू जी' का नाम भी नाम

Padma Awards 2026: सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कारों के विजेता का ऐलान हो गया है। भारतीय सिनेमा के लिए ये पुरस्कार काफी खास है। इस बार कई बड़े सितारे पद्म पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होंगे।

Image

Padma Awards 2026 (Photoo credit- instagram)

Padma Awards 2026: सरकार की तरफ से साल 2026 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सिनेमा के कई कलाकारों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार की तरफ से इस साल 131 पद्म पुरस्कारों के नाम का ऐलान किया गया है। राष्ट्रपति भवन में 25 मई को नागरिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इस बार दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत और मशहूर गायिका अल्का याज्ञनिक को देश के प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा रहा है। इनके अलावा, साउथ एक्टर ममूटी भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे। (ये भी पढ़ें:

खुश हुईं हेमा मालिनी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा में शानदार काम किया है और साल 2025 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिेनता को साल 2026 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने पर पत्नी और सांसद हेमा मालिनी काफी खुश हैं। हेमा मालिनी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है कि सरकार ने धर्मेंद्र जी के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए अतुलनीय योगदान को पहचान दी है। हेमा मालिनी ने लिखा कि उन्हें बेहद गर्व है कि धर्मेंद्र को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है।

अलका याज्ञनिक पद्म भूषण से होंगी सम्मानित

मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। अलका याज्ञनिक ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने 90 और 2000 के दशक में हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक शानदार गाना गाया है। उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है

साउथ सुपरस्टार ममूटी भी होंगे सम्मानित

इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार ममूटी को भी भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ममूटी ने साउथ सिनेमा को शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल और हिंदी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है। बता दें कि वह साल 1998 में पद्म श्री से सम्मानित हो चुके हैं।

लिस्ट में आर माधवन का नाम भी...

अभिनेता आर. माधवन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को कला के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि आर माधवन फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट्स के लिए 2023 में नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। इस फिल्म का एक्टिंग के साथ साथ उनका निर्देशन भी था।

सतीश शाह होंगे मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित

सतीश शाह टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने शानदार काम के लिए मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे। उन्होंने इंडस्ट्री में लंबे समय तक अपनी एक्टिंग और शानदार कॉमिक टाइमिंग से फैंस का दिल जीता है। उनका सीरियल 'सरभाई वर्सेस सरभाई', 'ये जो है जिंदगी' और 'एफआईआर' लोगों का आज भी याद है। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'मैं हूं ना', 'हम आपके हैं कौन' और 'मुझसे शादी करोगे' में काम किया।

अनुपमा के 'बापू जी' अरविंद विद्या होंगे पद्म श्री से सम्मानितइनके अलावा, बंगाली सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बंगाली सिनेमा में शानदार काम किया है। अनुभवी रंगमंच और फिल्म कलाकार अनिल कुमार रस्तोगी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह छह दशकों से अधिक समय से थिएटर से जुड़े हुए हैं। इंडस्ट्री में वह 'इश्कजादे', 'थप्पड़' और 'मुल्क' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता और निर्देशक अरविंद वैद्य को भी भारतीय रंगमंच और प्रदर्शन कलाओं में उनके अहम योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इन दिनों वह सीरियल अनुपमा में नजर आ रहे हैं।

Kavita
कविता author

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

End of Article