बॉलीवुड

'Do Patti' के ट्रेलर का काजोल के बच्चों ने किया रिव्यू, मां की एक्टिंग देख हुए मंत्रमुग्ध

Kajol Childrens Review Do Patti: कुछ दिन पहले ही निर्माताओं काजोल (Kajol) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की आने वाली फिल्म 'दो पत्ती' (Do Patti) का ट्रेलर लॉन्च किया था। काजोल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके बच्चों को 'दो पत्ती' का ट्रेलर कैसा लगा।

Image

Nysa-Yug Reviews Do Patti Trailer

Kajol Childrens Review Do Patti: 90 के दशक की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक काजोल (Kajol) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में काजोल के साथ कृति सेनॉन (Kriti Sanon) भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने 'दो पत्ती' (Do Patti) का ट्रेलर लॉन्च किया है, जो ऑडियंस को बेहद पसंद आया है। लोगों की ओर से तारीफ मिलने के बाद अब काजोल के बच्चों 'नीसा देवगन और युग देवगन' ने भी 'दो पत्ती' का ट्रेलर देखकर अपने विचार साझा किए हैं।

न्यूज 18 से बात करते हुए काजोल ने कहा कि उनके बच्चों ने भी 'दो पत्ती' का ट्रेलर देखा। काजोल ने कहा, 'फिल्म का ट्रेलर मेरे दोनों ही बच्चों को बहुत पसंद आया है।' जब बच्चों ने ट्रेलर तो काजोल ने भी कहा कि अब उन्हें यह फिल्म देखनी होगी। एक न्यासा ने 'दो पत्ती' देखने को लेकर कहा कि वो स्विट्जरलैंड में एक्साम्स को लेकर व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर युग ने केवल सिर हिलाया।

'दो पत्ती' में काजोल को पहली बार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में टीवी एक्टर शाहीर शेख को भी कृति सेनॉन के अपोजिट कास्ट किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है। यह मूवी सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कृति सेनॉन बतौर निर्माता प्रोड्यूस भी कर रही हैं। 'दो पत्ती' से पहले कृति सेनॉन और काजोल फिल्म 'दिलवाले' में भी काम कर चुकी हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article