बॉलीवुड डीवा नोरा फतेही (Nora Fatehi) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को डेट कर रही हैं। आर्यन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर पार्टीज में स्पॉट होते रहते हैं। नोरा और आर्यन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि दोनों को पब्लिक प्लेस में साथ में कहीं नहीं देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की खबरों के बीच यूजर्स का ध्यान अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने खींचा।
शोबिज की दुनिया में अक्सर स्टार्स की डेटिंग की खबरे सामने आती रहती हैं। bollywood life की रिपोर्ट के अनुसार, नोरा और आर्यन की फोटो रेडिट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन फोटो में नोरा और आर्यन हालांकि साथ में नहीं दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दोनों एक ही जगह पार्टी कर रहे हैं।
क्या नोरा और आर्यन कर रहे हैं एक- दूसरे को डेट

nora aryan and ananya pandey (2)
इन फोटोज के वायरल होने के बाद यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच यूजर्स को याद आई अनन्या पांडे की। एक यूजर ने लिखा, अब बेचारी अनन्या पांडे का क्या होगा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे इस बात में कोई हैरानी नहीं। कई यूजर्स का कहना है कि दोनों बस साथ में पार्टी कर रहे हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

nora aryan and ananya pandey (1)
आपको बताते चलें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि आर्यन अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। अनन्या भी कॉफी विद करण में कह चुकी थी की वो सुहाना के भाई आर्यन को डेट करना चाहेगी। एक्ट्रेस का नाम ईशान खट्टर के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने साथ में खाली पीली में काम किया था। अनन्या और ईशान का ब्रेकअप साल 2022 में हुआ था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया था।
