Nimrat Kaur Cryptic Post: अभिनेत्री निम्रत कौर( Nimrat Kaur) इन दिनों अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) संग अफेयर की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस आए दिन लोगों के निशाने पर आ जाती है और फिर जब भी वह कोई सोशल मीडिया पोस्ट करती है, वह चंद मिनटों में ही वायरल हो जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक विचार साझा किया है जिससे लोग उनके और अभिषेक के रिश्ते के साथ जोड़ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं उन्होंने क्या लिखा
निम्रत कौर ( Nimrat Kaur) ने हाल ही में राम दास का एक विचार साझा किया है, स्टोरी पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है-' हमारे जीवन का रास्ता गहराई में अधिक शामिल होने, और फिर उससे कम जुड़ने से है' इस स्टोरी पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी बात रख रहे हैं। वहीं जैसे ही निम्रत ने इसे शेयर किया फैंस के बीच ये वायरल हो गई। बता दें कि इससे पहले रविवार को निम्रत ने सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें वह दोस्ती पर जलने वालों की टांग खींच रही थी। इस रील को लोगों ने अभिषेक और निम्रत की दोस्ती से जोड़ रहे थे।

Nimrat Kaur Cryptic Post
बताते चले कि कुछ समय पहले एक यूजर ने रेडिट पर पोस्ट किया था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की वजह निम्रत कौर है, जिसका अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि अभी तक इन अफवाहों पर न तो बच्चन परिवार और न ही निम्रत कौर ने चुप्पी तोड़ी है। बच्चन परिवार के करीबी ने बताया था कि निम्रत और अभिषेक की अफेयर की अफवाह बिल्कुल झूठ है।
