Rakul - Jackky at Kamakhya Devi Temple: बॉलीवुड के नवविवाहित जोड़े रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी( Jackky Bhagnani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल ने 21 फरवरी को गोवा में फेरे लिए थे। अब कपल साथ में असम के कामख्या देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचा है। मंदिर से कपल ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं , जिसमें रकुल और जैकी अपने परिवार के साथ नजर आ रहा है।
रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी( Jackky Bhagnani) ने हाल ही में मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद लिया । कपल अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करता नजर आया। इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं । जिसमें देखा जा सकता है कि रकुल ने ऑरेंज रंग का सिंपल सा कुर्ता पहना है वहीं जैकी ने पीले रंग का कुर्ता और जींस पहना है। कपल अपने परिवार के साथ भक्ति में लीन नजर आ रहा है। माथे पर त्रिपुंड लगाकर रकुल बेहद प्यारी लग रही है वहीं जैकी अपनी पत्नी के साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं।
बताते चले कि रकुल और जैकी इन दिनों फिल्म "छोटे मियां और बड़े मियां" की तैयारियों में लगे हुए हैं। फिल्म जैकी के प्रोडक्शन तले बन रही है, जिसमें रकुल भी नजर आने वाली है।
