Neha Kakkar Gets Body-Shamed: बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्लेबैक सिंगर और सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने हालिया रिलीज हुए गाने 'क्यूटी-क्यूटी' (Cutie-Cutie Song) के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस गाने में नेहा कक्कड़ को देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस गाने में नेहा कक्कड़ को देखकर कई लोगों ने दावा किया है कि गायिका का वजन पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग गाने 'क्यूटी-क्यूटी' की एक क्लिप साझा की, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। एक तरफ नेहा कक्कड़ के फैन्स ने गाने को देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की है। वहीं कई लोगों ने नेहा कक्कड़ को ट्रोल करने के साथ-साथ बॉडी-शेमिंग करनी शुरू कर दी है। इस गाने में नेहा कक्कड़ सफेद रंग की ड्रेस और डीप वी-नैक का ब्रालेट टॉप कैरी किए नजर आ रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए नेहा कक्कड़ ने सफेद रंग का ब्लेजर और साइड कट्स की पैन्ट पहनी हुई है। वीडियो देख लोगों ने नेहा कक्कड़ के इस लुक के लिए उन्हें ट्रोल किया है।
नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सारे को-डांसर्स इसकी हाइट से काम लिए हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'नेहा बहुत मोटी हो गई है और हाइट भी भेट कम है, अब अच्छी नहीं लग रही हो।' तीसरे ने लिखा, 'ये गुड-डे बिस्कुट का पैकेट किसका है भाई।' चौथे यूजर ने नेहा कक्कड़ के गाने का मजाक भी उड़ाया है। कमेंट करते हुए लिखा, 'अपने भाई टोनी कक्कड़ को टक्कर देनी है क्या फालतू गाना बनाया है।' इससे पहले नेहा कक्कड़ को फाल्गुनी पाठक के सुपरहिट गाने 'मैंने पायल है छनकाई' के रिक्रिएट वर्जन के लिए खूब सुनाया गया था।
