बॉलीवुड

दादी Neetu Kapoor ने इस अंदाज में किया Raha Kapoor को विश, बुआ Ridhima ने भी बरसाया प्यार

Neetu Kapoor wishes Raha Kapoor: नीतू कपूर( Neetu Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर , आलिया भट्ट और राहा कपूर की क्यूट तस्वीर साझा की है। फोटो में तीनों एक कार के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

Image

Neetu Kapoor wishes Raha Kapoor

Neetu Kapoor wishes Raha Kapoor: रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) की प्यारी सी गुड़िया राहा कपूर ( Raha Kapoor) आज पूरे दो साल की हो गई है। बेशक से कपूर परिवार में जश्न का माहौल है हर कोई प्यारी बिटिया को बधाई दे रहा है। अब दादी नीतू कपूर ने अपनी पोती को विश किया है। खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए नीतू कपूर ने राहा को विश किया है।

नीतू कपूर( Neetu Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर , आलिया भट्ट और राहा कपूर की क्यूट तस्वीर साझा की है। फोटो में तीनों एक कार के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। रणबीर और आलिया राहा को गले लगा रहे हैं राहा बीच में बैठी हुई है, आलिया भट्ट रणबीर की तरफ देख रही है। इसे शेयर करते हुए नीतू ने लिखा है हमारी प्यारी को जन्मदिन की बधाई। इस फोटो को देखकर फैंस यही कह रहे हैं कि हमें राहा की फोटो उनकी दादी के साथ देखनी है। इस तस्वीर पर फैंस राहा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनकी क्यूटनेस की नजर उतार रहे हैं।

वहीं राहा कपूर की बुआ ऋद्धिम साहनी ( Riddhima Sahni) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ऋद्धिमा की बेटी राहा को किस कर रही है। फोटो शेयर करते हुए ऋद्धिमा ने लिखा है प्यारी सी गुड़िया को जन्मदिन की बधाई।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article