बॉलीवुड

Riddhima Kapoor को क्यों बॉलीवुड में काम करते नहीं देखना चाहते थे पिता ऋषि कपूर, Neetu Kapoor ने बताया कारण

Know Why Riddhima Kapoor Did Not Join Bollywood: हाल ही में नीतू कपूर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि क्यों ऋषि कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी रिद्धिमा बॉलीवुड सिनेमा में एक्टिंग करे।

Image

रिद्धिमा कपूर साहनी ने क्यों नहीं किया बॉलीवुड डेब्यू (Pic Credit: Instagram)

Know Why Riddhima Kapoor Did Not Join Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान काफी फेमस है। पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर से लेकर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और रणबीर कपूर तक इस परिवार की कई पीढ़ियों ने दशकों तक दर्शकों को एंटरटेन किया। केवल पुरुष ही नहीं बल्कि करिश्मा कपूर से लेकर करीना कपूर खान सहित इस खानदान की लड़कियों ने भी विरासत को आगे बढ़ाया है। हैरानी की बात यह एक तरफ करिश्मा-करीना ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई वहीं दूसरी ओर उनकी कजिन रिद्धिमा कपूर साहनी दर्शकों तक शोबिज की दुनिया से दूर रहीं। हालांकि अब 45 साल की उम्र में रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) अपनी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'दादी की शादी' (Daadi Ki Shaadi) से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ऋषि कपूर की आत्मकथा 'खुल्लम खुल्ला' में नीतू ने बताया था कि रिद्धिमा कपूर ने जान-बूझकर एक्ट्रेस ना बनने का निर्णय लिया था।

रिद्धिमा कपूर के डेब्यू ना करने की नीतू कपूर ने बताई वजह

रिद्धिमा कपूर को पहली बार नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में देखा गया था। रिद्धिमा हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर ही रही थीं। वह जानती थीं कि उनके पिता ऋषि कपूर इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता थे, वो अपनी बेटी के बॉलीवुड में कदम रखने के खिलाफ थे। रिद्धिमा कपूर के बॉलीवुड डेब्यू करने का खुलासा करते हुए मां नीतू कपूर ने बताया, 'रिद्धिमा इस सोच के साथ बड़ी हुई थी कि अगर उन्होंने अपने पिता से कहा कि वो एक्ट्रेस बनना चाहती है तो खुद को खत्म कर लेंगे।' (इसे भी पढ़ें: Salim Khan Health Update: धीरे-धीरे रिकवरी पर है सलमान खान के पिता Salim Khan, हॉस्पिटल में रहे थे 28 दिन)

Riddhima Kapoor Sahni

Riddhima Kapoor Sahni

नीतू कपूर ने आगे कहा, 'वह एक बेहद टैलेंटेड और खूबसूरत लड़की है। वह बहुत अच्छी मिमिक्री करती है और किसी भी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर दे सकती थी। बचपन से ही रिद्धिमा को मालूम था कि अगर वो एक्ट्रेस बनती हैं तो उनके पिता गुस्सा करेंगे। ऐसा नहीं था कि वो एक्ट्रेस के बारे में बुरा सोचते हैं लेकिन उन्हें ऐसा लगता था कि लड़कियों को फिल्मों में काम नहीं करना चाहिए। इसलिए वो हमेशा से ही अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव थे।' (इसे भी पढ़ें: Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने रखी बड़ी डिमांड, एलिमनी में मांगे 10 करोड़)

'दादी की शादी' में नजर आएंगी रिद्धिमा कपूर

रिद्धिमा कपूर को अपनी मां नीतू कपूर के साथ फिल्म 'दादी की शादी' में देखा जाएगा। आशीष आर. मोहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीतू सिंह, कपिल शर्मा, आर. सरथकुमार और सादिया खतीब सहित कई मुख्य कलाकारों से सही है। इस फिल्म से रिद्धिमा ही नहीं बल्कि नीतू और ऋषि की नातिन समायरा साहनी भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। वह फिल्म में एक कैमियो भूमिका में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article