Salman Khan and Nayanthara film: साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार नयनतारा अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। नयनतारा ने एक से एक फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। साल 2023 में नयनतारा ने हिंदी सिनेमा में भी गर्दा उड़ा दिया। उनकी और शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद अब नयनतारा, सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं। इस खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
सलमान खान और नयनतारा की मूवी
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा अब हिंदी सिनेमा में और मजबूती से कदम रख रही हैं और उनकी नई फिल्म एक बड़ा इवेंट फिल्म बनने वाली है। शाहरुख खान के साथ 'जवान' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब 'लेडी सुपरस्टार' सलमान खान के साथ एक बड़े स्केल की एंटरटेनर फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं और इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह जोड़ी थोड़ी हैरान करने वाली लग सकती है, लेकिन यही इसे खास और रोमांचक बनाती है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, नयनतारा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में शामिल हो चुकी हैं। अभी फिल्म कास्टिंग के स्टेज पर है और मेकर्स सलमान के सेंट्रल रोल के इर्द-गिर्द मुख्य कलाकारों को फाइनल कर रहे हैं। फिल्म का ऑफिशियल टाइटल सामने नहीं आया है और मेकर्स ने अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन निर्देशक और प्रोड्यूसर पहले से ही फाइनल होने के कारण यह प्रोजेक्ट हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित और नजर रखी जाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है।
नयनतारा की अपकमिंग फिल्म
वामशी पेडिपल्ली तेलुगु और तमिल में बड़े स्केल की कहानियों को इमोशनल फैमिली ड्रामा के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। यह उनकी हिंदी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म होगी, जिसमें सलमान खान लीड रोल में हैं। वहीं नयनतारा अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेती हैं। मालूम हो कि नयनतारा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। नयनतारा जल्द ही यश की फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। पहले ये मूवी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म 4 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
