बॉलीवुड

Jawan: Nayanthara ने सुपरस्टार की तरह इंस्टाग्राम पर मारी एंट्री, पहली बार दिखाया जुड़वा बेटों का चेहरा

Nayanthara Reveals Twin Babies Face: 'जवान' के जरिए साउथ की सुपरस्टार नयनतारा पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर मची एक्साइटमेंट के बीच नयनतारा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पहली बार अपने जुड़वा बेटों का चेहरा भी दिखाया।

Image

'जवान' फेम नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर मारी एंट्री

Nayanthara Reveals Twin Babies Face: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान के साथ 'जवान' मूवी में नजर आने वाली हैं। फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) का एक्शन अवतार भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। 'जवान' (Jawan) को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। इस एक्साइटमेंट के बीच ही नयनतारा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जुड़वा बेटों को गोद में लेकर सुपरस्टार की तरह एंट्री करती दिखाई दीं। खास बात तो यह है कि अपने वीडियो के जरिए नयनतारा ने पहली बार जुड़वा बच्चों का चेहरा भी दिखाया।

'जवान' (Jawan) फेम नयनतारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नयनतारा (Nayanthara) का स्वैग देखने लायक रहा। नयनतारा ने इस वीडियो को कुछ ही देर पहले साझा किया, लेकिन इसे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो में जहां नयनतारा का अंदाज सबको पसंद आया तो वहीं जुड़वा बेटों की क्यूटनेस पर भी लोग फिदा दिखाई दिये। 'जवान' एक्ट्रेस नयनतारा के वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

फैंस ने किया नयनतारा का स्वागत

बता दें कि 'जवान' (Jawan) की रिलीज से पहले नयनतारा (Nayanthara) ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। ऐसे में लोग उनका स्वागत करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने नयनतारा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हमारी लेडी सुपरस्टार का स्वागत है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है मैम।"

'जवान' देखने के लिए बेताब हैं फैंस

बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा की 'जवान' के लिए लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। वहीं ट्रेलर ने उनके इस उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बता दें कि 'जवान' में शाहरुख खान के अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे। वहीं नयनतारा और दीपिका पादुकोण का किरदार भी हटकर होने वाला है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article