बॉलीवुड

Nawazuddin Siddiqui जब इंग्लिश पर जज किए गए थे, NSD का किस्सा सुना बोले- यह गलत बात है

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 24, 2023, 03:21 PM IST

Nawazuddin Siddiqui on English: दरअसल, सिद्दीकी उस दौरान अपने आगामी फिल्म "टीकू वेड्स शेरू" (Tiku Weds Sheru) के प्रमोशन के सिलसिले में वहां बातचीत के लिए मौजूद थे। उनकी यह फिल्म 23 जून 2023 को आई है, जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रड्यूस किया है और इसका निर्देशन साई कबीर (Sai Kabir) ने किया है।

Image

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Nawazuddin Siddiqui on English: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी कभी अंग्रेजी भाषा को लेकर जज (आकलन) किए गए थे। हालांकि, उनका मानना है कि सिर्फ इस भाषा के आधार पर आपको कोई माप नहीं सकता है। उन्होंने इससे जुड़ा वह किस्सा भी सुनाया, जो तब का था जब वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में जवाब देने वालों की बात में वजन माना जाता है, जबकि असल में यह गलत बात है।

सिद्दीकी ने ये सारी बातें हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताईं। सिद्धार्थ कानन से बातचीत के दौरान उनसे अंग्रेजी को लेकर सवाल हुआ था। उन्होंने बताया- हां...हमें जज किया तो गया था, पर हमने खुद को कभी इस आधार पर जज होने नहीं दिया। वैसे, अंग्रेजी के आधार पर कोई आपकी अक्ल के बारे में अंदाजा नहीं लगा सकता है।

पुराने किस्से का जिक्र करते हुए वह आगे बोले, "हम जब एनएसडी में पढ़ते थे तो हमारी एक मैम थीं, वह अंग्रेजी में सवाल करती थीं। हममें से कुछ लोग तब हिंदी में जवाब देते थे, पर मेरे आजू-बाजू में कुछ लोग वही जवाब में अंग्रेजी में दे देते थे। पर तब उनके जवाब का वेट (वजन) अधिक लगता था। वैसे, यह चीज सरासर गलत है।" सिद्दीकी ने आगे कहा- मैं इंग्लिश में चुप रह सकता हूं।

दरअसल, सिद्दीकी उस दौरान अपने आगामी फिल्म "टीकू वेड्स शेरू" (Tiku Weds Sheru) के प्रमोशन के सिलसिले में वहां बातचीत के लिए मौजूद थे। उनकी यह फिल्म 23 जून 2023 को आई है, जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रड्यूस किया है और इसका निर्देशन साई कबीर (Sai Kabir) ने किया है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article