National Film Award 2023: 69th नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान हो चुका है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को नरगिस दत्त बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड के अनाउंसमेंट के बाद अनुपम खेर (Anupam Kher) ने पोस्ट शेयर किया। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उन्होंने लिखा, मुझे खुशी होती अगर कश्मीर फाइल्स के लिए मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलता। लेकिन ये अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को पुष्पा: द राइज के लिए मिला है।
एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, मैं बहुत खुश और गर्वित महसूस कर रहा हूं। द कश्मीर फाइल्स को नरगिस दत्त बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। ना सिर्फ एक्टर बल्कि एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर होने के नाते भी फिल्म को सम्मान मिलना हमारे लिए खुशी की बात है। मुझे और खुशी होती अगर एक्टिंग के लिए मुझे ही बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलता तो। लेकिन अगर सारी ख्वाहिशे पूरी हो जाएंगी तो काम करने का मजा और उत्साह कैसे आएगा। चलिए अगली बार। मैं सभी विनर्स को बधाई देता हूं। जय हो।
छलका अनुपम खेर का दर्द
आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। आलिया के अलावा कृति सेनन ने भी इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। आलिया ने अवॉर्ड जीतने के बाद खुशी जताते हुए पोस्ट शेयर किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। अल्लू अर्जुन भी पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हैं।
