O Romeo Trailer Launch: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के गुस्से के बारे में हम सब जानते हैं। अगर उनके मुताबिक चीजें नहीं होती हैं तो उनका पारा चढ़ जाता है और फिर उनके गुस्से की आग सबको झेलनी पड़ती है। कुछ देर पहले लॉन्च हुए फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च पर भी नाना पाटेकर भड़क पड़े और उनके गुस्से की वजह शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी हैं। असल में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी तय समय से लगभग 1.30 घंटा हो गए, जिसके बाद नाना पाटेकर को गुस्सा आ गया। वो 90 मिनट तक ओ रोमियो की स्टारकास्ट का इंतजार करते रहे और फिर गुस्से में इवेंट से चले गए। नाना पाटेकर जब इवेंट से जा रहे थे तब बाकी लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते दिखे लेकिन एक्टर ने किसी की ना सुनी।
ओ रोमियो ट्रेलर लॉन्च इवेंट से गुस्सा होकर निकले नाना पाटेकर
शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है। इस इवेंट पर नाना पाटेकर को भी न्योता दिया गया था, जो तय समय पर पहुंच गए। नाना पाटेकर ने कुछ देर तक बाकी स्टारकास्ट का इंतजार किया लेकिन जब कोई भी वहां नहीं पहुंचा तो वो ऑर्गनाइजर्स को बताकर वहां से निकल गए। नाना पाटेकर जब जा रहे थे तब ऑर्गनाइजर्स ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने अपनी घड़ी में सबको वक्त दिखाया और वहां से चले गए। नाना पाटेकर का ये वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। आप इसे नीचे देख सकते हैं:
नाना पाटेकर के सपोर्ट में उतरे फैंस
नाना पाटेकर का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, वैसे ही फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। फैंस वीडियो के नीचे कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि स्टार्स को भी बाकी लोगों के वक्त की इज्जत करनी चाहिए। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "नाना पाटेकर ने एकदम सही किया। शाहिद-तृप्ति, नाना जी से बड़े तो स्टार नहीं हैं कि उन्हें इंतजार करवा रहे हैं।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "नाना जी ने इन सो कॉल्ड स्टार्स को सही सबक सिखाया है। अब इन्हें समझ आएगा कि किसी सीनियर एक्टर को इंतजार करवाने का क्या नतीजा होता है।"
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने संभाली बात
जब ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से बास संभाली। विशाल भारद्वाज ने कहा कि नाना पाटेकर एक छोटे बच्चे की तरह हैं जो शैतान है। विशाल ने भले ही बातों को कितना ही घुमाया हो लेकिन नाना के गुस्से की बात लोगों के बीच फैल ही चुकी है।
