बॉलीवुड

TMMTMTTM हुई फ्लॉप तो आगे बढ़ी Naagzilla, Kartik Aaryan तलाशेंगे नई रिलीज डेट

Naagzilla Release Date: अभिनेता कार्तिक आर्यन की रॉम-कॉम तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी है, जिससे ट्रेड पंडित काफी निराश हैं। इसके बाद अब खबर आ रही है कि कार्तिक की अपकमिंग फिल्म नागजिला की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की प्लानिंग हो रही है।

Image

Image Source: Kartik Aaryan

Naagzilla Release Date: एक खराब फिल्म और एक खराब शुक्रवार बॉलीवुड में कितनी चीजें बदल सकता है, ये इस वक्त कार्तिक आर्यन से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की खराब परफॉर्मेंस के बाद कार्तिक आर्यन लगातार सवालों के घेरे में हैं और हर कोई उन्हें पीआर स्टार बुला रहा है। इस क्रिटिसिज्म से अभी तक कार्तिक आर्यन उबर नहीं पाए हैं और उससे पहले ही उनके लिए एक और बुरी खबर सामने आ गई है। ताजा खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी नागजिला की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है तो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी।

बदली जाएगी नागजिला की रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन स्टारर नागजिला इस साल 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। इस फिल्म की शूटिंग भी लगातार जारी है लेकिन अब मेकर्स इसको रिलीज करने के लिए नई तारीख तलाश रहे हैं। बताया जा रहा है कि नागजिला तय समय पर पूरी नहीं हो पााएगी, जिसके चलते मेकर्स इसे नई तारीख पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। कार्तिक आर्यन की नागजिला वीएफएक्स हैवी मूवी है, जिसको पूरा करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा, जिसके चलते मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। मेकर्स ने अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही ये जानकारी मेकर्स द्वारा दी जा सकती है।

भले ही वीएफएक्स वर्क की वजह से मेकर्स नागजिला को आगे बढ़ाने की सोच रहे हो लेकिन लोगों के दिमाग में ये सवाल आ रहा है कि क्या असली वजह सिर्फ इतनी सी है? या फिर तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की खराब परफॉर्मेंस की वजह से कार्तिक आर्यन के लिए चीजें बदल गई हैं? वैसे आपका इस बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article