बॉलीवुड

Fardeen-Natasha Divorce: फरदीन खान ने नहीं लिया पत्नी नताशा संग तलाक, सासुमां मुमताज ने बताई सच्चाई

Fardeen-Natasha Divorce: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान को लेकर कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने अपनी पत्नी नताशा माधवानी को तलाक दे दिया है। फरदीन खान की मां मुमताज ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनकी बेटी नताशा और फरदीन अलग रहते हैं लेकिन दोनों का तलाक नहीं हुआ है।

Image

Fardeen Khan

Fardeen-Natasha Divorce: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मुमताज ने अपनी बेटी नताशा माधवानी और दामाद फरदीन खान के तलाक पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि ये दोनों भले ही अलग रहते हो लेकिन इनके बीच तलाक नहीं हुआ है। फरदीन खान और नताशा माधवानी ने साल 2005 में शादी रचाई थी और तभी से ये अपने रिश्ते को लेकर काफी प्राइवेट रहते थे लेकिन साल 2023 से ऐसी खबरें सामने आने लगी कि फरदीन-नताशा ने अलग होने का फैसला लिया है। मुमताज ने ईटाइम्स को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि उनकी बेटी का तलाक नहीं हुआ है और वो अपने दामाद फरदीन को बेटे की तरह प्यार करती हैं।

मुमताज ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया, 'ये दोनों बताते हैं कि इन्होंने अलग होने का फैसला लिया है लेकिन ऐशा नहीं हैं। इन दोनों का तलाक नहीं हुआ है। मैं फरदीन से बहुत प्यार करती हूं। वो मेरे सामने बड़ा हुआ है। फरदीन-नताशा अभी भी पति-पत्नी हैं।'

'दोनों के बीच कुछ ऐसा नहीं हुआ है कि ये अब साथ नहीं रह सकते हैं। ये संभव है कि दोनों को साथ रहने का मन न करता हो। हर शादी में ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। दोनों बड़े हो चुके हैं और अब ये मेरी बात नहीं सुनेंगे। ऐसा होता है कि जब हम किसी के साथ ज्यादा वक्त बिता लेते हैं तो उसके साथ रहने में मजा नहीं आता है। मुझे लगता है कि नताशा-फरदीन को तलाक नहीं लेना चाहिए क्योंकि दोनों के बच्चे हैं। मुझे समझ नहीं आता है कि दोनों क्या करना चाहते हैं। भले ही इन दोनों का तलाक हो जाए लेकिन फिर भी ये बच्चों के लिए साथ रहेंगे।'

बताते चलें कि फरदीन खान ने हाल ही में फिल्मों में भी वापसी कर ली है। हीरामंडी के बाद दर्शकों ने उन्होंने हाउसफुल 5 में देखा है। इस फिल्म में फरदीन ने शानदार काम किया है और दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार भी दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article