बॉलीवुड

मुंबई की बारिश से मुसीबत में स्टार्स, Amitabh Bachchan समेत इन एक्टर्स के घर में भरा पानी; Video वायरल

Mumbai Rain Waterlogging: मुंबई में जमकर बारिश हो रही है, जिसका असर लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भरा है और अब पानी स्टार्स के घर में भी घुस गया है। आइए आपको बताते हैं।

Image

amitabh bachchan ajay devgn (photo credit- instagram)

Mumbai Rain Waterlogging: देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसमें मुंबई भी शामिल है। मुंबई में जमकर बारिश हो रही है, जिसका असर अब रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। रास्तों पर जलभराव है और ये पानी बॉलीवुड में रह रहे कई बड़े कलाकारों के घर तक पहुंच गया है। मुंबई की बारिश का पानी स्टार्स के घर तक पहुंच गया है और इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर अनिल कपूर तक का नाम है। इन स्टार्स के घर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस देखकर हैरान है कि करोड़ों के घर कैसे प्राकृति के सामने छोटे पड़ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Baatein Dil Se: 'दोनों अलग है' Cocktail 2 में दीपिका से हो रही तुलना पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी

    स्टार्स के घर में भरा बारिश का पानी

    बुधवार से ही मुंबई में भयंकर बारिश हो रही है, जिस वजह से आम लोगों के साथ साथ स्टार्स की जिंदगी पर भी भारी असर पड़ रहा है। अमिताभ बच्चन के बंगले में भारी बारिश का पानी भर गया है। जुहू स्थित घर 'जनक' भारी बारिश से प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो अमिताभ बच्चन के घर के बाहर का है। इस वीडियो में बिग बी के घर का मैन गेट पानी में बारिश के पानी में डूबा हुआ है। बारिश का पानी तेजी से बंगले के अंदर जा रहा है और इस पानी को कोई रोक भी नहीं पा रहा। अमिताभ बच्चन के अलावा, अजय देवगन के बंगले शिवशक्ति में भी पानी भर गया है और सनी देओल के बंगला तक भी पानी पहुंच गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 9वीं बार साथ काम करने जा रहे हैं Priyadarshan-Akshay Kumar, ये होगा फिल्म का टाइटल

      अशनूर कौर के घर में बारिश का पानी

      बता दें कि बीते दिनों अशनूर कौर ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पूरे घर में पानी पानी दिखाई दे रहा था। अशनूर ने दिखाया था कि कैसे उनके पूरे घर में पानी भर गया है और यहां मौजूद स्टाफ सिर्फ पानी निकालने में लगा था। फैंस को लग रहा था कि एक्ट्रेस के घर में भी बारिश का पानी घुस गया है, लेकिन ऐसा नहीं था। सच्चाई ये है कि एक्ट्रेस के किचन एरिया का पाइप लीक होने के बाद सारा पानी घर में फैल गया था।

      स्टार्स के घर में पानी घुसना आम बात

      हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जनक' में पानी भरा है। पहले भी मुंबई में बारिश आने पर कई स्टार्स के घर में पानी घुसा है और स्टार्स यूं ही परेशान होते हुए नजर आए हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article