Akshay Kumar New Movie Title: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म वेलकम टू द जंगल से धमाल मचा दिया है। फिल्म वेलकम टू द जंगल को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म वेलकम टू द जंगल अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसी बीच अक्षय कुमार और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के नाम से पर्दा उठ गया है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म का नाम क्या होने वाला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर Raveena Tandon ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो बिल्कुल नहीं बदले...'
अक्षय कुमार की फिल्म टाइटल से उठा पर्दा
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। ऐसे में जब दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं, तो फैंस की एक्सटाइमेंट बढ़ना तय है। अब इस नए प्रोजेक्ट को लेकर एक अहम अपडेट सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम 'विकेड सनी' रखा गया है। मेकर्स को लगता है कि ये नाम फिल्म के मिजाज और अक्षय कुमार के किरदार, दोनों पर एकदम फिट बैठता है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि 'मुझसे शादी करोगी' (2004) में अक्षय कुमार की एंट्री पर जो थीम म्यूजिक बजता था, उसका नाम भी 'विकेड सनी' था। फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो गए हैं, लेकिन वह थीम आज भी लोगों के बीच उतनी ही फेमस है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Welcome To The Jungle: पहले दिन ही रॉकेट बन जाएगी अक्षय कुमार की मूवी, होगी बंपर कमाई
हटकर होगा रोल
रिपोर्ट में आगे बताया कि 'विकेड सनी' में अक्षय कुमार का कॉमिक अंदाज पहले से बिल्कुल अलग होगा। 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में उन्होंने जैसा रोल किया है, उससे ये किरदार काफी हटकर है। इस फिल्म में उनका फुल-ऑन मस्तीभरा अवतार देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, फिल्म का टाइटल भी इसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा देगा। 'विकेड सनी' के साथ प्रियदर्शन और अक्षय कुमार नौवीं बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन', 'खट्टा मीठा', 'भूत बंगला' और 'हैवान' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इनमें 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
