टीवी मसाला

Munawar Faruqui को लग गई 'नजर', हाथ में IV ड्रिप लगाए अस्पताल में भर्ती हुए 'बिग बॉस 17' विनर

Munawar Fauruquui Hospitalised: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज करने वाले मुनव्वर फारूकी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी तबीयत नासाज हुई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुनव्वर ने इससे जुड़ी फोटो भी शेयर की है।

Image

मुनव्वर फारूकी हुए अस्पताल में भर्ती

Munawar Fauruquui Hospitalised: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज देशभर में नाम बनाने वाले मुनव्वर फारूकी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। चंद दिनों पहले मुनव्वर फारूकी पर हमले की खबर सामने आई थी। इससे इतर अब मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की तबीयत पर गाज गिर गई है। उन्हें अचानक ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी 'बिग बॉस 17' विजेता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। मुनव्वर फारूकी को अस्पताल में भर्ती देख उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में उन्होंने मुनव्वर फारूकी के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने शुक्रवार की शाम को इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में आईवी ड्रिप लगी नजर आई। इस फोटो को शेयर करते हुए मुनव्वर फारूकी ने लिखा, 'लग गई नजर।' वहीं शनिवार की सुबह उन्होंने अपने फैंस से दुआ करने के लिए भी कहा, जिससे वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। मुनव्वर फारूकी की ये तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर 'Get Well Soon Munawar' ट्रेंड होना शुरू हो गया।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की तबीयत को लेकर फैंस चिंता में दिखे। एक यूजर ने लिखा, "भाई दुआ करता हूं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाओ और सकारात्मक ऊर्जा के साथ वापिस आ जाओ।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुनव्वर भाई मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाओ। अल्लाह आपको सेहत और इज्जत नवाजे।" बता दें कि कुछ दिनों पहले मुनव्वर फारूकी हुक्का बार में पड़े एक छापे के कारण भी सुर्खियों में आ गए थे। पुलिस ने हुक्का बार से मुनव्वर फारूकी के साथ-साथ और लोगों को भी हिरासत में लिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article