बॉलीवुड

Adipurush के मेकर्स पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'रामायण के साथ भयानक मजाक'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 19, 2023, 01:29 PM IST

Mukesh Khanna Slammed Adipurush: ओम राउत (Om Raut) की आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म को लेकर मुकेश खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मुकेश खन्ना ने कहा कि मेकर्स ने आदिपुरुष बनाकर रामायण का मजाक उड़ाया है।

Image

mukesh khanna slammed adipursh (credit pic: instagram)

Mukesh Khanna Slammed Adipurush: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर जमकर बवाल मच रहा है। फिल्म के खराब वीएफएक्स के साथ- साथ टपोरी डायलॉग्स को सुनने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म की वजह से मनोज मुंतशिर की भी जमकर आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फिल्म पर रामायण फेम अरुण गोविल से लेकर दीपिका चिखलिया ने नराजगी जताई है। अब फिल्म को लेकर शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने रिएक्शन दिया है।

मुकेश खन्ना ने कहा, आदिपुरुष बनाकर मेकर्स ने रामायण का मजाक उड़ाया है। एक्टर ने मनोज मुंतशिर को भी खरी खोटी सुनाते हुए बुद्धिजीवी कहा है। एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है।

आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़ेक मुकेश खन्ना

वीडियो में एक्टर ने आदिपुरुष के मेकर्स को खरी खोटी सुनाई है। एक्टर ने कहा, एक्टर ने कहा, रामायण का इससे बड़ा मजाक नहीं उड़ सकता है। फिल्म के निर्माता ओम राउत को रामायण का ज्ञान नहीं है। हमारे पास लेखक बुद्धिजीवी मनोज मुंतशिर शुक्ला ने कलयुग के रामायण के डायलॉग्स लिखे हैं। उनके घटिया डायलॉग्स ने फिल्म का मजाक बना दिया है।

आदिपुरुष में जो भी दिखाया गया है उसका रामायण से कोई तालुक नहीं है। इतिहास आदिपुरुष के मेकर्स को कभी माफ नहीं करेगा। आदिपुरुष के भद्दे डायलॉग्स के जरिए भगवान हनुमान का मजाक उड़ाया गया है। मेघनाथ WWE की चीप रेसलर लग रहा है जिसके पूरे शरीर पर टैटू बनवया गया है। फिल्म में छपरी डायलॉग्स बोले गए हैं। रावण इतना डरावना बनाया है कि लोगों को राक्षस लग रहा है। रावण पंडित था। उन्होंने कहा कि रामायण लोगों के दिल से जुड़ी हुई फिल्म है। आपको फिल्म के डायलॉग्स और स्क्रीन प्ले पर काम करना चाहिए थे। ये लोगों की भवनाओं के साथ खिलवाड़ है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article