Mrunal Thakur at Cannes 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने कान फिस्टिवल 2023 में डेब्यू कर लिया है। एक्ट्रेस का Cannes 2023 में सिजलिंग लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस मृणाल ठाकुल के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म सीता रामम फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को फैंस नेशनल क्रश कहकर बुला रहे हैं। कान फेस्टिवल में मृणाल का ये लुक देखकर फैंस की आंखे खुली की खुली रह गई हैं। एक्ट्रेस ने कान फेस्टिवल में ब्लैक रंग को बोल्ड आउटफिट पहनी हुई है। इस आउटफिट में मृणाल ठाकुर काफी खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। आइए उनकी फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
Cannes 2023 में दिखा मृणाल ठाकुर का जलवा
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कान फिस्टिवल 2023 में मोनोकिनी ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट पैंट भी डाली हुई है। मृणाल ठाकुर की ड्रेस के साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मृणाल ठाकुर इस समय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। कान फेस्टिवल 2023 में मृणाल का डेब्यू धमाकेदार रहा है।
मृणाल ठाकुर ने जीता फैंस का दिल
कान फेस्टिवल 2023 में मृणाल ठाकुर का लुक देख फैंस के होश उड़ा गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मृणाल ठाकुर को अब नेशनल क्रश घोषित कर देना चाहिए।' वही एक और यूजर ने मृणाल को लेकर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये हमारी सीता नहीं हो सकती, आखिर तुमने अपना लुक बदल क्यों लिया?' सोशल मीडिया पर मृणाल के लुक को लेकर फैंस की दो राय दिख रही है। कई लोग जहां उनके लुक की तराफी कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स को एक्ट्रेस का ये बोल्ड लुक पसंद नहीं आ रहा।
