बॉलीवुड

Ananya Panday के Walker Blanco के साथ डेटिंग रूमर्स से परेशानी हुई मां भावना पांडे? कहा-'जिस दिन शादी करेगी...'

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म के साथ-साथ अपने डेटिंग अफेयर के कारण भी चर्चा में बनी हुई है। फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 के एक एपिसोड के दौरान अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने अपनी बेटी के अफेयर को लेकर उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Ananya Panday

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म के साथ-साथ अपने डेटिंग अफेयर के कारण भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसी अफवाहें है कि अनन्या पांडे ने कुछ सालों तक आदित्य रॉय कपूर को डेट किया था। वही कुछ समय से एक्ट्रेस का नाम वॉकर ब्लैंको के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में इस मामले में अनन्या पांडे की मां भावना पांडे से चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि भावना पांडे ने क्या कहा है।

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 के एक एपिसोड के दौरान अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने कहा-अनन्या को एक आम लाइफ जीना चाहिए और जिस दिन वह शादी करने का फैसला करेगी, मुझे बहुत खुश होगी। इस इवेंट के दौरान भावना से पूछा गया है कि अक्सर अनन्या पांडे अपने अफेयर के कारण चर्चा में बनी रहती है। इसपर आपको कैसा लगता है और इन सभी चीजों को एक मां होने के नाते आप कैसी दिखती हैं।

अनन्या पांडे अच्छा टाइम बिताए

इसपर भावना ने कहा कि जब वह छोटी थी तो उनका नाम भी कई लोगों के साथ जोड़ा जाता था, लेकिन उनकी बेटी से सिर्फ उनका इतना फर्क है कि भावना का नाम सुर्खियां में नहीं आया और अनन्या पांडे का नाम चर्चा में बने रहता है। भावना ने कहा-मुझे लगता है कि उसे अपना जीवन सामान्य तरीके से जीना चाहिए, जैसा मैंने या आप में से किसी ने जिया है। जिस दिन अनन्या पांडे शादी करने का फैसला लेगी और मुझसे आकर बोलेगी उस दिन में बहुत भावुक हो जाउंगी और तब तक मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि वो अच्छा टाइम बिताए।

अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर

अनन्या पांडे आखिरी बार CTRL में नजर आई थी। अनन्या पांडे करण जौहर की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म में अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ दिखाई देंगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article