बॉलीवुड

मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी का इस तरह से ख्याल रख रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, हाथों में हाथ डाल धीर-धीर चलने की हो रही प्रैक्टिस

Kiara-Siddharth at Airport: अभिनेत्री कियारा आडवाणी हाल ही में पति सिद्धार्थ के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। सिद्धार्थ ने इस मौके पर जिस तरह से अपनी बीवी का ध्यान रखा इसकी हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है। देखा जा सकता है कैसे वह कियारा को आराम-आराम से हाथ पकड़कर लेकर जा रहा है।

Image

Kiara-Siddharth at Airport

Kiara-Siddharth at Airport: अभिनेत्री कियारा आडवाणी( Kiara Advani) की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। वह जल्द ही मां बनने वाली है। जब से यह खबर सामने आई है फैंस एक्ट्रेस की हर एक्टिविटी पर नजर रख रहे हैं। फैंस से अब इंतजार नहीं हो रहा है, इसी बीच आज सुबह-सुबह कियारा को पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर कपल हाथ में हाथ डालकर चलता नजर आया। इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और सिद्धार्थ की तारीफ भी कर रहे हैं।

आज सुबह संडे को सिद्धार्थ मल्होत्रा( Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी( Kiara Advani) एक साथ स्पॉट हुए। सिद्धार्थ सबसे पहले अपनी गाड़ी से उतरे और उन्होंने कियारा के लिए दरवाजा खोला। अपनी वाइफ का ख्याल रखते हुए सिद्धार्थ ने उन्हें आराम से गाड़ी से उतारा। सिद्धार्थ बार-बार यह ध्यान दे रहे थे कि कियारा को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर अभिनेत्री ने बेहद सुंदर सफेद और ऑरेंज मैक्सी ड्रेस पहनी थी और प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पैरों में हील की बजाए फ्लैट्स पहने थे। इस लुक में वह बेहद प्यारी नजर आ रही थी। कियारा ने कोई मेकअप नहीं किया था और बालों को खुला रखा था। वहीं डैड-टू-बी कूल लुक में दिखाई दिए और वह कैजुअल ब्राउन जैकिट -जीन्स पहने हुए थे। दोनों को साथ में देखकर फैंस का दिन बन गया और सभी ने जोड़े की नजर भी उतारी।

बताते चले कि शुक्रवार 28 फरवरी को कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सिद्धार्थ-कियारा ने पोस्ट के जरिए बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। उसके बाद से ही कियारा-सिद्धार्थ स्पॉटलाइट में आ गए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article