बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने अपने अलग अंदाज से दर्शकों के दिल में अलग पहचान बनाई है। एक्टर के डांस और जबरदस्त एक्टिंग स्टाइल ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। एक्टर सारेगामापा शो (Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs) में बतौर स्पेशल जज नजर आ रहे हैं। शो में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) आईं। एक्टर ने अपनी पद्मिनी कोल्हापुरे की दोस्ती के बारे में बात की। उन्होंने शो में खुलासा किया कि एक्ट्रेस की शादी के लिए मैंने सेट पर पेट दर्द का नाटक किया था ताकि इसकी शादी हो सकें। एक्ट्रेस ने साल 1989 में प्रोड्यूसर प्रदीप शुक्ला से शादी की थी। मिथुन ने पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ डांस भी किया।
पद्मिनी की शादी के लिए मिथुन ने किया था पेट दर्द का नाटक
मिथुन ने कहा, 'बहुत कम लोग जानते होंगे कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने सूट से जाकर शादी की थी। इसके लिए मैंने सबके सामने पेट दर्द का नाटक किया था ताकि ये भाग सके और शादी करके वापस आए। मैंने इसकी भागने में मदद की थी और तब से ये वापस नहीं आई। मुझे पेट दर्द में भी शूटिंग करनी पड़ी थी। ये एक ऐसी चीज थी जो आजतक किसी को पता नहीं थी'।
मिथुन और पद्मिनी 33 साल बाद एक बार फिर सारेगामापा लिट्ल चैप्स के मंच पर साथ में नजर आए। पद्मिनी ने बताया कि मेरा और मिथुन का रिश्ता टॉम और जेरी जैसा था, लेकिन हमारी दोस्ती बहुत मजबूत थी। हम कितना भी झगड़ा करें, लेकिन दोनों के दिल में एक- दूसरे के लिए बहुत प्यार है। पद्मिनी को जवाब देते हुए मिथुन ने कहा कि ये हमेशा वही, चीजें करती जो मुझे पसंद नहीं होती थी। इसे हमेशा अपनी एक आंख को मिलने की आदत थी, जो हम बंगालियों में अशुभ मानते हैं। मुझे परेशान करने के लिए हमेशा मेरे सामने करती थीं। ये हमेशा सेट पर अपने हिसाब से चीजें करती थी और इसलिए हमारा सबसे ज्यादा झगड़ा होता था।
