Miss Shetty Mr Polishetty Twitter Review: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने 5 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की हैं। एक्ट्रेस की फिल्म मिस शेट्टी और मिस्टर पोलीशेट्टी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी है। फिल्म में अनुष्का के साथ नवीन पोली शेट्टी मुख्य भूमिका में है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
अनुष्का की फिल्म को जवान से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। अनुष्का और नवीन की क्यूट केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म में Jathi Ratnalu की कॉमेडी टाइमिंग ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। फिल्म में उनके वन लाइनर का कोई जवाब नहीं है। फिल्म में अनुष्का ने शेफ की भूमिका निभाई है।
जानें- दर्शकों को कैसी लगी फिल्म
फिल्म में कॉमेडी के अलावा सिंगल पेरेंटिग और फेमिनज्म जैस मुद्दों को दिखाया गया है। महेश पी बाबू ने फिल्म का निर्देशन किया है। तमिल फिल्म दर्शकों के लिए काफी रिफ्रेशिंग है। फिल्म की कहानी कहीं भी ऊबाउ या बोर नहीं करती है। दर्शकों को फिल्म बहुत ही अच्छी लगी। 5 साल बाद एक्ट्रेस ने पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। एक्ट्रेस ने बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
