बॉलीवुड

Jawan Box Office Prediction Weekend: पहले वीकेंड पर शाहरुख खान की जवान करेगी 400 करोड़ की कमाई! फिल्म के सभी शोज है हाउसफुल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 7, 2023, 12:14 PM IST

Jawan Box Office Prediction weekend: शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिली है। फिल्म में किंग खान ने जबरदस्त एक्शन सीन किए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फर्स्ट वीकेंड तक धुआंधार कमाई कर लेगी। आइए जानते हैं कि क्या है कहते हैं बॉक्स ऑफिस के ट्रेंड एनालिस्ट?

Image

Jawan Box Office Prediction (credit pic: instagram)

Jawan Box Office Prediction Weekend: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में है। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में एक्शन और एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म फर्स्ट वीकेंड पर कितने करोड़ का बिजनेस करने वाली हैं?

फिल्म एक्जीबिटर अक्षय राठी ने जवान के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन पर अपनी राय रखी है है। उनका कहना है कि जवान हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि फिल्म सिर्फ हिंदी वर्जन में 65 से 70 करोड़ की कमाई करने वाली है। वहीं, तमिल वर्जन में फिल्म 8 से 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

फर्स्ट वीकेंड पर जवान करेगी 400 करोड़ की कमाई

फिल्म ओवरसीज में भी अच्छा बिजनेस करेगी। फिल्म ओवरसीज में 4 दिन 100 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म फर्स्ट वीकेंड पर 400 करोड़ की कमाई करने वाली हैं। अतली ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में किंग खान ने डबल रोल निभाया है। जवान एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article