MSMP Day 1 Collection: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी( Anushka Shetty) 5 साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' से वापसी करने वाली है. उनकी फिल्म आज 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी एक शेफ के किरदार में दर्शकों का दिल जीत रही है। यह एक रोम-कॉम फिल्म है जिसका साउथ में अच्छा खासा बस बना हुआ है। हालांकि अनुष्का की यह फिल्म शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) की जवान और विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) की फिल्म कुशी से टक्कर लेने वाली है। अनुष्का शेट्टी को चाहने वाले फैंस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं मिस शेट्टी और मिस्टर पॉलीशेट्टी पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है।
MSMP first day collection prediction:
मूवी ट्रेड एनालिस्ट की माने तो फिल्म तेलगु सिनेमा में छा सकती है। हिंदी सिनेमा से हटकर साउथ सिनेमा में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। अनुष्का शेट्टी के सादगी भरे अंदाज और फिल्म की दमदार कहानी लोगों द्वारा सराही जा रही है। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले दिन फिल्म पूरे भारत में 3 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार अनुष्का शेट्टी की फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही 132 हजार टिकट बेच दी हैं। फिल्म से दमदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
बता दें कि 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' को महेश बाबू ( Mahesh Babu) ने डायरेक्ट किया है । यह एक कॉमेडी रोमांटिक मूवी है अनुष्का शेट्टी के साथ फिल्म में नवीन पॉलीशेट्टी, जयसुधा , मुरली शर्मा नजर आ रहे हैं।
