बॉलीवुड

Miss India World 2022 सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का ने विश्व पर्यावरण दिवस पर फैलाई जागरुकता

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 6, 2023, 09:17 AM IST

world environment day: 5 जून को विश्वभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है। इस मौके पर मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 सिनी शेट्टी (Sini Shetty) और मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का ने एक साथ जागरुकता फैलाई है। इस मौके पर दोनों ने एक साथ मेंस्ट्रुअल हाइजीन को लेकर भी बात की है।

Image

Femina Miss India World 2022 Sini Shetty, Miss World 2022 Karolina Bielawska

World Environment Day 2023: 5 जून को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है। इस मौके पर मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 सिनी शेट्टी (Sini Shetty) और मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का ने एक साथ जागरुकता फैलाई है। इस मौके पर दोनों ने एक साथ मेंस्ट्रुअल हाइजीन को लेकर भी बात की है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' है। सशक्त परिवर्तन: फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का और मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले के साथ मेंस्टुअल हाइजीन और विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बात की है। इस कार्यक्रम को सोशल वेंचर्स द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, IICT-CSIR, FICCI, MHAI और WASH United के साथ आयोजित किया गया था। इस अवसर पर दुनियाभर के कई विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।

मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया ने लगाए पेड़

मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बेलवास्का और मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ लगाए। सिनी शेट्टी और करोलिना दोनों ने इस मौके पर अपना खास रिमार्क भी दिया है। इस इवेंट में मेंस्टुअल हाइजीन के बारे में काफी जोर दिया गया है। जिसपर सिनी और करोलिना ने अपनी राय रखी है। यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया था और इसमें जूलिया, मिस वर्ल्ड और सिनी शेट्टी ने भाग लिया।

इवेंट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। फैंस मेंस्टुअल हाइजीन को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस इवेंट के बाद दोनों ने अटल आदर्श बंगाली बालिका विद्यालय में जाकर दो पेड़ भी लगाए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article