बॉलीवुड

Double XL Twitter Movie Review & Rating: हुमा के आगे फीकी पड़ी सोनाक्षी, फिल्म देखने से पहले जान लें रिव्यू

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 02:24 PM IST

Double XL Twitter Movie Review & Rating in Hindi: हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल एक्सएल सिमेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें रिव्यू।

Image

Double XL (Credit: instagram)

Double XL Twitter Movie Review and Rating in Hindi: हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म डब्ल एक्सएल (Double XL) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में समाज के ब्यूटी स्टैंडर्ड को तोड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म में दो पल्स साइज महिला की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। लेकिन लोग उनके बढ़े हुए वजन का मजाक बनाते हैं। डब्ल एक्सएल का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे।

इस फिल्म में सोनाक्षी, हुमा के अलावा जहीर इकबाल भी हैं। जहीर इकबाल इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। आज ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शक लगातार ट्विटर पर अपने रिव्यूज दे रहे हैं। अगर आप भी डब्ल एक्सएल देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म?

एक यूजर ने लिखा फिल्म की दोनों लीड एक्ट्रेस के साथ आपको कोई जुड़ाव महसूस नहीं होगा। इसमें न ह्यूमर है और न ही कहानी से लोगों को जुड़ाव महसूस होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, इस फिल्म को रिलीज करने के लिए कॉन्फिडेंस चाहिए। इससे बेहतर को आप शादी की एल्बम बना लेते। ज्यादातर लोगों की तरफ से फिल्म को निगेटिव रिव्यूज मिले हैं। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई है। डब्ल एक्स एल को IMDB पर 3.3 रेटिंग मिली है। फिल्म को ज्यादातर लोगों ने निगेटिव रिव्यू मिला है। यूजर्स का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत हल्की है। फिल्म में जबरदस्ती के डॉयलॉग्स है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, डबल एक्सएल आज के जेनरेशन के लिए अच्छी फिल्म है। सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने शानदार परफॉर्मेंस दिया है। फिल्म के गाने और कॉमेडी अच्छी है। लेकिन इमोशनल एंगल को अच्छे तरीके से दिखाया गया है। लड़कियों को एक बार ये फिल्म जरूर देखने चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article