Manushi Chhillar in Maalik: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा मूवी 'मालिक' (Maalik) का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म 'मालिक' का टीजर जारी कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया था। इस टीजर में राजकुमार राव अब तक ना देखे गए लुक में दिखाई दिए। हरकोई टीजर देखने के बाद राजकुमार राव को इस मूवी में बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। कुछ देर पहले ही राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने फिल्म 'मालिक' का एक नया पोस्टर जारी कर लीड एक्ट्रेस के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया है।
राजकुमार राव की नई फिल्म 'मालिक' में उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, 'जिनके बिना चलती नहीं मालिक की धड़कन, उनसे होगी आज मुलाकात। नामुमकिन गाना आज रिलीज होने वाला है। मालिक से मिलने आ जाना 11 जुलाई को सिर्फ सिनेमाघरों में!' इस पोस्टर को जारी करते हुए राजकुमार राव ने यह भी खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म 'मालिक' का गाना भी रिलीज होने वाला है।
पुलकित के निर्देशन में बनी फिल्म 'मालिक' पहले 20 जून को रिलीज होने वाली है। इसी दिन आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' भी दस्तक देने वाली है। ऐसे में मेकर्स ने इस क्लैश से बचने के लिए 'मालिक' को 11 जुलाई के दिन रिलीज करने का फैसला किया। 'मालिक' का निर्माण कुमार तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स और जय शेवक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इस मूवी में राजकुमार और मानुषी के अलावा प्रोसेनजीत चटर्जी, मेधा शंकर, पुलकित, हुमा कुरेशी, अंशुमान पुष्कर और स्वानंद किरकिरे सहित कई एक्टर्स अहम रोल में दिखाई देंगे।
