बॉलीवुड

'अल्फा' में आलिया भट्ट संग दुश्मनों के दांत खट्टे करेंगी मानुषी छिल्लर, इस रोल में आएंगी नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 5, 2025, 04:03 PM IST

Manushi Chhillar in Alpha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'अल्फा (Alpha) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) इस फीमेल-लेड स्पाई थ्रिलर में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी।

Image

Manushi Chhillar joins Alia Bhatt Alpha

Manushi Chhillar in Alpha: बॉलीवुड में यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) की स्पाई यूनिवर्स की धूम मची हुई है। अब इसकी नई फिल्म अल्फा (Alpha) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों तक फिल्म में नए स्टार्स की एंट्री का सिलसिला चलता रहा। लेकिन इसके बाद फिल्म को लेकर नए अपडेट्स सामने आने बंद हो गए। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म अल्फा अब फिर एक नए स्टार की एंट्री की वजह से सुर्खियो में आ गई है। फिल्म अल्फा में अब बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस धमाकेदार एंट्री करने जा रही है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कफी चर्चा हो रही है।

अब मानुषी छिल्लर की होगी फिल्म में एंट्री

आलिया भट्ट की अपकमिंग फीमेल-लेड स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा को को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) के बाद अब मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। मानुषी छिल्लर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लीडरशिप वाली टीम में एक टैक्टिकली इम्पॉर्टेंट एजेंट का रोल प्ले करेंगी। आपको बता दें कि आलिया भट्ट इस फिल्म में एक सुपर-सोल्जर्स की भूमिका में हैं। आलिया भट्ट और मानुषी छिल्लर की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है।

'अल्फा' में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट के साथ शर्वरी वाघ, मानुषी छिल्लर और बॉबी देओल (Bobby Deol) अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इन स्टार्स के अलावा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की भी झलक देखने को मिलने वाली है। आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा इसी साल 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म अल्फा में मानुषी छिल्लर की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article