बॉलीवुड

मनोज वाजपेयी ने The Family Man Season 3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी वेब सीरीज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 7, 2023, 08:34 PM IST

मनोज वाजपेयी की वेबसीरीज 'द फैमिली मैन' (The Family Man) सीजन 3 के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोज ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर ने बताया कि कब तक द फैमिली मैन का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है।

Image

manoj bajpayee (credit pic: instagram)

एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj bajpayee) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन (The Family Man Season 3) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि द फैमिली मैन जल्द रिलीज हो सकती है। एक्टर ने वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'फैमिली के साथ आ रहा हूं... स्वागत नहीं करोगे हमारा'। वीडियो में मनोज ने कहा, 'हेलो। कैसे है आप सब। बहुत टाइम हो गया नहीं। मेरी बात गौर से सुनिए। इस होली आपकी फैमिली के लिए आ रहा हूं, अपनी फैमिली लेकर'। सोशल मीडिया पर मनोज वाजपेयी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि फैमिली मैन सीजन 3 जल्द आ सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा, फैमिली मैन मोस्ट फेवरेट वेब सीरीज। तीसरे यूजर ने लिखा, मास्टर पीस वापस आ रहा है। श्रीकांत तिवारी आ रहे हैं।

फैमिली मैन वेब सीरीज के दोनों सीजन को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फैमिली मैन के दोनों सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस इसके बाद से तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

फैमिली मैन के निर्देशक ने कहा, हां बिल्कुल फैमिली सीजन 3 लेकर आ रहे हैं। आपको जल्द गुड न्यूज मिलेगी। फैमिली मैन एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। मनोज वाजपेयी के अलावा सीरीज में प्रियामणि, शरद केलकर, नीरज माधव, शारिब हाशमी, दलीप ताहिल, सनी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी और सामंथा रुथ प्रभु जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। मनोज वाजपेयी को हाल ही में कुड़ी मेरा गाने में अभिमन्यु दासानी और ध्वनि भानुशाली के साथ देखा गया था। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा मनोज वाजपेयी पॉपुलर कोर्ट ड्रामा Bandaa में नजर आए थे। इस सीरीज से अपूर्व सिंह कार्की ने निर्देशन में डेब्यू किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article