बॉलीवुड

शाहरुख खान से हो रही तुलना पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बेकार की बात है क्योंकि...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 15, 2025, 02:44 PM IST

Manoj Bajpayee on Comparisons With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नेशनल अवॉर्ड को लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से हो रही तुलना पर अपना रिएक्शन दिया है। मनोज बाजपेयी का बयान खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: IMDb

Manoj Bajpayee on Comparisons With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जुगनुमा- द फैबल (Jugnuma The Fable) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म खास कमाल तो नहीं दिखा पाई लेकिन मूवी की कहानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा मनोज बाजपेयी अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ नेशनल अवॉर्ड की रेस में हार को लेकर चुप्पी तोड़ी है। मनोज बाजपेयी का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि मनोज बाजपेयी ने क्या बयान दिया है।

शाहरुख खान संग तुलना पर मनोज बाजपेयी ने कही ये बात

सुपरस्टार शाहरुख खान को अभी हाल ही में फिल्म जवान (Jawan) के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर लोग मनोज बाजपेयी को लेकर बोलते नजर आए कि ये अवॉर्ड उन्हें मिलना चाहिए था फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है (Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai) के लिए। अब इस विवाद पर मनोज बायपेयी ने चुप्पी तोड़ी है। मनोज बाजपेयी ने India Today से बात करते हुए कहा कि 'ये बेकार की बात है क्योंकि ये बीत चुकी है। सिर्फ एक बंदा काफी है मेरी फिल्मोग्राफी में बहुत खास फिल्म है और जोरम भी। ये मेरी फिल्मों में टॉप पर रहेंगी। लेकिन मैं इन बातों पर चर्चा नहीं करता क्योंकि ये हारे हुए लोगों की बातचीत है। ये अतीत में है और इसे वही छोड़ देना चाहिए।'

ओटीटी के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी फिल्म

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ 23 मई साल 2023 में पहले सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज की गई थी। फिल्म के ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद 2 जून 2023 को मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article