बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतरे डायरेक्टर मणिरत्नम, कहा- 'यह उनका हक है'

Mani Ratnam Backs Deepika Padukone: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी के बीच विवाद की खबरें सामने आई थी। फिल्म स्पिरिट के लिए दीपिका को अप्रोच किया था। इस मूवी को करने के लिए दीपिका ने कुछ शर्तें रखी थी, जो कि संदीप को मंजूर नहीं थी। इस मुद्दे पर अब डायरेक्टर मणिरत्नम ने रिएक्ट किया है।

Image

maniratnam support deepika

Mani Ratnam support Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी के साथ दीपिका का विवाद हो गया है। दरअसल, प्रभास की मूवी स्पिरिट के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया था। मूवी के लिए दीपिका ने कुछ शर्तें रखी थी, जिसे संदीप रेड्डी ने पूरा करने से मना कर दिया। इसके बाद दीपिका मूवी से आउट हो गई। अब तमाम लोग इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे है। इस बीच पॉपुलर डायरेक्टर मणिरत्नम ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है।

मणिरत्नम ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन

संदीप रेड्डी और दीपिका पादुकोण के बीच चल रहे विवाद के बीच फेमस डायरेक्टर मणिरत्नम का बयान सामने आया है। न्यूज 18 से बातचीत करते हुए मणिरत्नम ने दीपिका का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक सही मांग है। मुझे खुशी है कि वो इसे मांगने की स्थिति में है। मेरे ये मानना है कि एक फिल्म निर्माता के तौर पर, आपको कास्टिंग करते समय इसे ध्यान में रखना चाहिए। यह कोई गलत मांग नहीं है, बल्कि एक जरूरत है। इसपर ध्यान देना चाहिए। आपको इसे स्वीकार करना, समझना और इसके अनुसार काम करना होगा।' रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्पिरिट के लिए दीपिका पादुकोण ने आठ घंटे की शिफ्ट और 20 करोड़ रुपये की मांग की थी।

इस एक्ट्रेस ने दीपिका को किया रिप्लेस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण आउट हो गई है। अब मेकर्स ने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस मूवी के लिए हां कर दिया है। इससे पहले तृप्ति, संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल में नजर आई थी। मूवी में तृप्ति ने रणबीर कपूर के साथ एक से एक बोल्ड सीन्स दिए थे। इस मूवी को करने के बाद तृप्ति रातों रात फेमस हो गई।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article