Kochu Preman Passes Away: मलयालम अभिनेता और कॉमेडियन केएस प्रेमकुमार (KS Premkumar) का 68 साल की उम्र में बीते दिन शनिवार को निधन हो गया है। कोचु प्रेमन (Kochu Preman) के नाम से मशहूर एक्टर ने 3 दिसंबर को एक लम्बी बीमारी के बाद हार मान ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।उनके परिवार वालों के अनुसार, उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। प्रेमन ने अपने एक दशक लंबे अभिनय करियर में 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह अपनी लाजवाब एक्टिंग के साथ ही लाजवाब कॉमेडी के कारण भी जाने जाते हैं।
नहीं रहे कोचु प्रेमन
लोकप्रिय मलयालम अभिनेता और कॉमेडियन कोचू प्रेमन का शनिवार (3 दिसंबर) को 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता कथित तौर पर फेफड़ों से संबंधित बीमारी का लम्बे समय से सामना कर रहे थे। जिसके बाद वह तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अपना ईलाज करवा रहे थे, लेकिन आखिर कार उन्होंने इसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। कोचु प्रेमन के निधन के बाद से ही पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इसके साथ ही कई नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी कोचू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
कोचु प्रेमन का शानदार एक्टिंग करियर
फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया। उन्होंने एक सफल थिएटर कलाकार के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की और साल 1979 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'एझु निरंगी' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना धमाकेदार डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर के दो दशकों में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। कोचु ने कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें श्रीकृष्णपुराथे नक्षत्रथिलक्कम, मट्टुपेट्टी मचान, इराट्टकुट्टिकलुदे अचन, पट्टाभिषेकम, गुरु, थेंकसिप्पत्तनम, कल्याणरमन और थिलाक्कम शामिल हैं।
हाल के वर्षों में, उन्होंने त्रिवेंद्रम लॉज, साधारण, ओझिमुरी, एक्शन हीरो बीजू, कार्बन और द प्रीस्ट में अभिनय किया।
