बॉलीवुड

Jimmy Shergill Birthday: फिल्मों में भले ही जिम्मी को नहीं मिला प्यार लेकिन रियल लाइफ में की अपनी मोहब्बत से शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2022, 08:23 AM IST

Jimmy Shergill Birthday: बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल का आज जन्मदिन है। एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके लाइफ से जुड़ी दिलचस्प किस्सो के बारे में जानते हैं।

Image

Jimmy Shergill Birthday: फिल्मों में भले ही जिम्मी को नहीं मिला प्यार लेकिन रियल लाइफ में की अपनी मोहब्बत से शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी

Jimmy Shergill Birthday: बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल अपना 52वां जन्मदिन मन रहे हैं। एक्टर ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिल में अमिट छाप छोड़ी है। जिम्मी ने भले ही ज्यादातर फिल्मों में लीड रोल प्ले नहीं किया है। लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी हैं। जिम्मी ने सिर्फ हिंदी ही नहीं कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म माचिस से की थी। उनकी पहली फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

एक्टर ने इसके बाद हासिल, मुन्ना भाई एमबीबीएस, तनु वेड्स मनु, साहेब बीवी और गैंगस्टर सीरीज, स्पेशल 26, हैप्पी भाई जाएगी जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

जिम्मी शेरगिल को अपनी ज्यादातर फिल्मों में अपनी मोहब्बत नसीब नहीं होती है। लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रियंका पुरी से साल 2001 में शादी की थी। दोनों लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया था।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं जिम्मी शेरगिल

जिम्मी शेरगिल करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर की नेटवर्थ 76.14 करोड़ रुपये है। वो एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक्टर बेहद लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। एक्टर के पास कई लग्जरी गाडियां और बाइक हैं जिसमें फरारी, रेंज रोवर और हार्ल डेविडसन शामिल है।

जिम्मी शेरगिल 18 साल की उम्र तक पगड़ी बांधते थे। हॉस्टल में आने के बाद उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे। इस बात को जानने के बाद एक्टर के परिवार ने उनसे एक साल तक बात नहीं की थी। जिम्मी ने किसी प्रोफेशनल इंस्टीयूट से एक्टिंग क्लासेस नहीं ली है। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद से फिल्मों में काम करना चाहते थे। एक दिन कजिन के कहने पर सपनों के शहर मुंबई आ गए। शुरुआत में जिम्मी को काम मिलने में मुश्किल हुई लेकिन उन्होंने अपने मेहनत के बल से अलग मुकाम हासिल किया।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article