बॉलीवुड

अपनी चाल की वजह से Malaika Arora हुईं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले 'अभी भी जवानी चढ़ी हुई है...'

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इंटरनेट पर मलाइका अरोड़ा को उनकी चाल की वजह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों कमेंट्स में तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Malaika Arora

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीती रात मलाइका अरोड़ा को अपने बेटे अरहान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राप करते हुए देखा गया है। मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे को छोड़ते हुए लगे लगाया। एक तरफ मां-बेटे की बॉन्डिंग को लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने एक बार फिर मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर उनपर निशाना साधा है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें एक्ट्रेस को उनकी वॉक की वजह से ट्रोल किया गया है।

मलाइका अरोड़ा इस वीडियो में उचक-उचकर चलती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की आउटफिट में मलाइका अरोड़ा देखने में काफी स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका अरोड़ा की वॉक देखने के बाद लोगों ने उन्हें कमेंट्स में ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अभी भी जवानी चढ़ी हुई है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'उम्र बढ़ने के साथ-साथ नखरे भी बढ़ते जा रहे हैं।' कई लोगों ने मलाइका अरोड़ा को सपोर्ट भी किया है।

मलाइका अरोड़ा की परसोना लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के रिश्ते को कई साल हो चुके हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है लेकिन जल्द ही दोनों को एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया और इन अफवाहों पर पूर्णविराम लग गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article