Malaika Arora talk about Marriage: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) अपनी फिटनेस से चर्चा में बनी रहती हैं। अपने फिट अंदाज से वह दिलों को जीत लेती हैं। लोग उनकी फिटनेस जर्नी को बेहद पसंद भी करते हैं। दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल चलती रहती है। अरबाज़ खान( Arbaaz Khan) से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) ने अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) को डेट किया था, अब उनसे भी ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में मलाइका एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करती नजर आई। मलाइका अरोड़ा ने दोबारा शादी करने के अपने प्लान पर क्या जवाब दिया आइए आपको बताते हैं।
पिंकवीला के साथ इंटरव्यू में जब मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) से दोबारा प्यार करने के बारे में सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा कि 'कभी ना मत कहो' मैं बहुत रोमांटिक इंसान हूँ मैं कभी प्यार को ना नहीं कहती और प्यार में पूरा विश्वास रखती हूँ। इसी के साथ उन्होंने यंग लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि आपको शादी हमेशा सोच-समझकर करनी चाहिए। कभी भी जल्दबाजी में शादी मत करो पहले खुद को समझो काबिल बनो और तब शादी करो। अपनी शादी का जिक्र करते हुए मलाइका ने कहा कि मैं बहुत छोटी थी जब मेरी शादी हुई थी। जब मैंने डिवोर्स लिया तो लोगों ने मुझे स्वार्थी कहा था।
बताते चले कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबैन्ड अरबाज़ खान से अलग हो गई थी। कपल को एक बेटा है अरहान जिसकी दोनों को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। तलाक के बाद दोनों ही स्टार अपनी-अपनी लाइफ में सेट हो गए। अरबाज़ खान ने दूसरी शादी कर ली और मलाइका अभी सिंगल हैं।
