बॉलीवुड

तलाक के लिए Arbaaz Khan से Malaika Arora ने वसूली थी मोटी रकम !! एक्ट्रेस ने इन खबरों पर दिया रिएक्शन

Malaika Arora on Taking 'Alimony' From Arbaaz Khan: काफी लंबे समय के बाद मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने के लिए मोटी एलिमनी लेने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। बता दें इस तरह की खबरों फैलने से मलाइका अरोड़ा परेशान हुई थीं और वो खुद हैरान थीं कि लोग ऐसा भी सोचते हैं।

Image

Malaika Arora-Arbaaz Khan

Malaika Arora on Taking 'Alimony' From Arbaaz Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने सालों पहले अरबाज खान से तलाक लेकर अपनी शादी को खत्म कर दिया था। 25 की उम्र में शादी और 19 सालों बाद अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अब मलाइका अरोड़ा अकेले ही जिंदगी गुजार रही हैं। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा को लेकर लोगों ने कहा था कि एक्ट्रेस ने एलिमनी में मोटी रकम ली है। अब इन खबरों पर लंबे समय के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपना रिएक्शन देते हुए सच्चाई से पर्दा उठाया है।

पिंकविला से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि लोगों ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद उनके लिए खूब बातें बनाई थीं। एक्ट्रेस ने बताया, 'जब मैंने तलाक लेने के बारे में सोचा तो मुझे ऐसा लगा कि कई महिलाएं भी आगे बढ़ रही हैं। उस समय मुझे लगा कि यह मेरी पर्सनल ग्रोथ के लिए जरुरी है क्योंकि अगर मुझे आगे बढ़ना है और अपने बच्चे के साथ खुश रहना तो यह कदम उठाना पड़ेगा। इसलिए मैंने तलाक लेने का फैसला किया।'

एलिमनी के तौर पर मोटी रकम वसूलने पर मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'एक आर्टिकल में लिखा था कि मलाइका तो महंगे कपड़े अफोर्ड कर सकती हैं क्योंकि उन्हें तलाक के बाद मोटी एलिमनी मिली है।' मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि यह कमेंट देखने के बाद खुद शॉक थीं।' बता दें इस समय मलाइका अरोड़ा को अब इन खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो अपनी लाइफ में खुश हैं और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को लंबे समय से डेट कर रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article