बॉलीवुड

Homebound के प्रीमियर पर हुआ मलाइका और अर्जुन का आमना-सामना, एक दूसरे को देखते ही फेर लिया मुंह

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2025, 08:37 AM IST

Malaika Arora-Arjun Kapoor Viral Video: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को इग्नोर करते दिखे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।

Image

Image Source: Instant Bollywood Instagram

Malaika Arora-Arjun Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जोड़ी एक समय पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती थीं। लेकिन कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच दोस्ती देखने को मिलती रही है। मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद अर्जुन एक्ट्रेस का दुख बांटने पहुंचे थे। इन सब के बीच अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबको चौंका दिया। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

मलाइका-अर्जुन ने एक दूसरे को किया इग्नोर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में दोनों फिल्म होमबाउंड (Homebound) प्रीमियर के दौरान एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। लेकिन एक-दूसरे को इग्नोर करने का सीन कैमरा में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में अर्जुन अपनी को-स्टार नेहा धूपिया (Neha Dhupia) को गर्मजोशी से ग्रीट करते दिख रहे हैं, बातें कर रहे हैं, लेकिन मलाइका अरोड़ा पास ही खड़ी हैं तो नजरें नहीं मिला रहे। मलाइका अरोड़ा ने भी आंखें फेर लीं और चुपचाप वहां चली गईं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। लेकिन बाद में एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते नजर आए।

लंबे समय तक एक दूसरे को किया था डेट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद दोनों की जमकर ट्रोलिंग भी हुई थी। इसकी वजह दोनों के बीच उम्र का फासला था। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से लगभग 12 साल बड़ी थी। दोनों एक दूसरे को करीब 6 साल डेट किया और साल 2024 में दोनों अलग हो गए। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article