बॉलीवुड

मेकर्स ने बंद कर डाली अभिनव बिंद्रा की बायोपिक, Harsh Varrdhan Kapoor ने किया कन्फर्म

Abhinav Bindra biopic has been shelved: काफी समय पहले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विनर निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बनाने की घोषणा की थी। इस फिल्म में हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में नजर आने वाले थे लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई उनके अनुसार इस मूवी को बंद कर दिया गया है।

Image

Abhinav Bindra biopic has been shelved

Abhinav Bindra biopic has been shelved: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विनर निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक (Abhinav Bindra biopic) को बनाने की चर्चा कई सालों से चलती आ रही है। खबरें सामने आई थी कि इस अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के लिए मेकर्स ने हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) को बतौर लीड एक्टर चुना था। सुनने में आ रहा था कि इस मूवी को हर्षवर्धन कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ को-प्रोड्यूस करने जा रहे थे। इस बायोपिक को बनाने में कई सालों से लगातार देरी हो रही थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस बायोपिक को अब मेकर्स ने बंद करने का फैसला कर दिया है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को अब बंद कर दिया गया है। इस मूवी में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में नजर आने वाले थे। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में दम नहीं था और इसे फीचर फिल्म की तरह पेश करना सही नहीं होता। दिलचस्प बात यह है कि इसे एक डॉक्यूड्रामा के रूप में बनया जाए तो ज्यादा फायदा होगा। कई लोगों इस मूवी की स्क्रिप्ट को दिलचस्प बनाने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए।

हर्षवर्धन कपूर ने भी अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के बंद होने की खबरों की पुष्टि कर दी है। उन्होंने पोर्टल से बात करते हुए बताया कि हां बिंद्रा बायोपिक बंद हो गई है। इस फिल्म के बंद होने काफी फैन्स निराश हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन कपूर को आखिरी बार फिल्म 'थार' में देखा गया था। इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article