Maidaan Release Date: कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई बड़ी फिल्में अभी तक अटकी पड़ी हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में अजय देवगन की मैदान भी शामिल है, जिसका निर्माण बोनी कपूर ने किया है। फिल्म मैदान (Maidaan) काफी लम्बे समय से बनकर तैयार पड़ी है लेकिन मेकर्स को इसकी सही रिलीज डेट नहीं मिल पा रही है। फिल्म के मेकर्स लगातार इसकी रिलीज डेट बदल रहे हैं, जिस कारण दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग मूवी मैदान की रिलीज डेट एक बाद फिर से बदल गई है। अजय देवगन ने फिल्म के निर्माताओं संग मिलकर यह फैसला लिया है कि वो अपनी मैदान को 12 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने न्यूज पोर्टल पिंकविला से बात करते हुए कहा है कि मैदान उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसे वो सही वक्त पर रिलीज करेंगे। अजय देवगन के अनुसार, 'फिल्म मैदान मेरे करियर की बेस्ट फिल्म है। मुझे ऐसा लगता है कि इसको प्रॉपर रिलीज मिलनी चाहिए। फिल्म का वीएफएक्स वर्क एक इंटरनेशनल स्टूडियो संभाल रहा है। फिल्म को हम बहुत ध्यान से तैयार कर रहे हैं। हम हर वो संभव कदम उठा रहे हैं, जो मैदान के लिए अच्छा है। अब हमने फैसला लिया है कि मैदान को 12 मई 2023 के दिन रिलीज किया जाए ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शक देख पाएं।'
फिल्म के निर्माता बोनी (Boney Kapoor) कपूर ने भी पोर्टल से बात की है। निर्माता बोनी कपूर ने कहा है कि मैदान अजय देवगन के करियर की लैंडमार्क मूवी है। बोनी कपूर के अनुसार, 'मैंने फिल्म का रफ कट देखा है। मैं यह बोल सकता हूं कि यह अजय देवगन के करियर की लैंडमार्क मूवी साबित होगी। मेरे अनुसार यह अजय देवगन के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस है।'
