Mahira Khan on Pregnancy Rumours: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) कुछ दिनों से लगातार दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम संग दूसरी शादी की थी। मीडिया की कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि माहिरा खान और सलीम करीम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इन अफवाहों पर अब माहिरा खान ने चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने क्लियर कर दिया है कि उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें झूठी हैं।
रेडिट पर एक पोस्ट वायरल होने के बाद अफवाहें फैलने लगी थीं कि माहिरा खान (Mahira Khan) दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और कथित तौर पर वो अगस्त या सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। पोस्ट में लिखा था, 'मुझे एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी है कि माहिरा खान ने नेटफ्लिक्स के साथ अपने एक प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है। वो अगस्त या सितंबर में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही है। बच्चे को जन्म देने के बाद वो इसकी घोषणा कर सकती है। एक बड़ी सेलेब्रिटी होने के नाते माहिरा खान इसे लंबे समय तक छुपा कर नहीं रख पाएंगी। मुझे लगता कि वो जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट कर सकती हैं।
माहिरा खान (Mahira Khan) ने हाल ही में एक्सप्रेस ट्रिब्यून को दिए इंटरव्यू में इन दावों को खारिज कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'यह सच नहीं है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैंने नेटफ्लिक्स सीरीज नहीं छोड़ी है।' महिरा के इस बयान के बाद अब उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर पूर्णविराम लग गया है।
