Monalisa Got A Big Bungalow And Car: महाकुंभ में माला बचते-बचते मोनालिसा की किस्मत बदल गई और उसे रातों-रातों कई फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे हैं। महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों पूरे देश में काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हर कोई उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। मोनालिसा के हाथ एक फिल्म लगी है, जिसमें वो जल्द ही नजर आने वाली है। इसी बीच ऐसी खबर है कि मोनालिसा को एक बड़ा बंगला और एक बड़ी गाड़ी भी दी गई है। आइए जानते हैं कि इसके पीछ क्या सच्चाई है।
मोनालिसा अपनी पहली फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है, जिस कारण वो दिन-रात मेहनत कर रही है। मोनालिसा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग की क्लास भी ले रही हैं। हर दिन मोनालिसा का कुछ ना कुछ वीडियो सामने आता है। वहीं कुछ दिनों से ऐसे रूमर्स भी फैले हुए हैं कि मोनालिसा को एक बंगला और एक बड़ी कार मिली है। इस अफवाह को लेकर वायरल गर्ल की बहन इशिका ने इसके पीछे की पूरी सच्चाई बताई है। आइए जानते है कि इशिका ने क्या बोला है। एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने मोनालिसा को लेकर बताया कि उन्हें कुछ भी नहीं मिला। सब बोलने की बात है। मोनालिसा की बहन ने बताया कि केरल के इवेंट से मोनालिसा को 2 लाख रुपये मिला है।
फिल्म में क्या रोल करने वाली है मोनालिसा
मोनालिसा जल्द ही फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आने वाली है। मोनालिसा के फैंस इस फिल्म का काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें मोनालिसा पढ़ाई करती हुई नजर आई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के किरदार के बारे में बात की और कहा, "मेरी फिल्म में एक गरीब लड़की का किरदार है, जो मैंने मोनालिसा को दिया है।"
