Madhuri Dixit-Shriram Nene Anniversary: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) आज भी दिलों पर राज करती है। अपनी स्माइल से लेकर अपने डांस तक हर चीज से छाने वाली माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की शान कहीं जाती हैं। आज माधुरी दीक्षित की लाइफ का बड़ा दिन है। क्योंकि उनकी शादी को 26 साल पूरे हो गए हैं। माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम( Dr. Shriram Nene) नेने आज शादी की 26वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खुशी के मौके पर एक्ट्रेस ने सबसे पहले अपने पति को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। आइए उनकी इस बधाई पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
माधुरी दीक्षित ने हसबैन्ड श्रीराम नेने के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने एक वीडियो बनाई है, जिसमें पहले साल से लेकर 26वें साल तक की यादें जुड़ी हुई हैं। माधुरी दीक्षित की इस वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से वह अपने पति के साथ बिताए हुए हर पल को कैमरे में कैद रखती है। इसे पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "पलों से यादों तक, ज़िंदगी में हाथ थामे चलने के 26 साल। सालगिरह मुबारक हो"।
इन स्टार्स ने किया कमेन्ट
माधुरी दीक्षित की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा, नीलम कोठारी, भर्ती सिंह, मौनी रॉय समेत इन एक्ट्रेस ने सालगिरह की बधाई दी है। माधुरी दीक्षित की शादी को 26 साल होने की खुशी में, एक्ट्रेस के फैंस भी जमकर बधाई डे रहे हैं। लोग उनकी इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेन्ट कर रहे हैं।
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने की लव स्टोरी
माधुरी और श्रीराम की मुलाकात एक्ट्रेस के भाई ने कराई थी। उस समय श्रीराम नेने नहीं जानते थे कि माधुरी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस है। माधुरी को श्रीराम नेने के अंदाज से प्यार हुआ। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में भी बताया था कि डॉक्टर श्रीराम नेने ने मुझे एक आम इंसान की तरह देखा, न कि किसी सेलिब्रिटी के तौर पर और मैं यही चाहती थी। दोनों ने साल 1999 में शादी कर ली और यूएस जाकर बस गए, इस शादी से कपल को दो बेटे हैं।
